सेवा संकल्प यात्रा की तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

Share This

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित वाराणसी से वडनगर यात्रा के जनपद इटावा से होकर गुजरने को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं स्वागत कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में अधिकारियों को अवगत कराया गया कि 22 सितम्बर को यात्रा भरथना विधानसभा क्षेत्र से जनपद में प्रवेश करेगी। यात्रा अनंतराम टोल प्लाजा (महेवा), महेवा कस्बा, बकेवर स्थित देवराज उत्सव गार्डन, गोपाला मंदिर, इकदिल बाईपास, पक्का बाग, नगरपालिका चौराहा, छैराहा तथा उदी चौराहा सहित विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगी। वहीं 23 सितम्बर को यात्रा जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के पुरैला, भरतपुर खुर्द, उसराहार स्थित आरके फार्म हाउस एवं मूर्चा शनि देव मंदिर सहित निर्धारित मार्गों से संचालित होगी।

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, यातायात प्रबंधन एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने विशेष रूप से पक्का बाग, नगरपालिका चौराहा और गोपाला मंदिर बकेवर सहित प्रमुख स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। साथ ही जिन स्थानों पर वृक्षारोपण एवं स्वागत कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, वहां सभी तैयारियां पूर्व निर्धारित समय में पूर्ण करने को कहा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक डायवर्जन एवं वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का सत्यापन करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारियों ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि यात्रा का कार्यक्रम सफलतापूर्वक और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, पर्यटन अधिकारी मोहित सिंह, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आस्था का केन्द्र है ‘‘प्राचीन शिव मन्दिर रमायन (भरथना)‘‘

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- इस सृष्टि के आदि देव, देवों के देव महादेव को शिवशंकर, भोलेनाथ और भूतनाथ आदि अनेक नामों से जिन्हें...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...