राष्ट्र के नौनिहालों को संस्कारवान बनाते हैं शिक्षक

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- शिक्षक एक ऐसा व्यक्तित्व है, जो राष्ट्र के नौनिहालों को संस्कारवान शिक्षा की ओर अग्रसर करता है और यही दीपक रूपी छात्र-छात्रायें अपने अलौकिक प्रकाश से सम्पूर्ण जगत को जगमग करके अपने परिवार, गुरूजनों सहित क्षेत्र को गौरवान्वित करते हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों ने शिक्षा जगत में अपने-अपने विचार रखे।

पेरामाउण्ट थियोसोफिकल स्कूल की प्रधानाचार्या राखी मिश्रा का कहना है कि बच्चों में अनुशासित व संस्कारित शिक्षा का समावेश कराना ही हमारा मूल उद्देश्य है। शिक्षक होना मेरे लिए केवल जीविकोपार्जन का साधन ही नहीं, अपितु गौरवान्वित विषय है कि हमें नौनिहालों को शिक्षित करने का अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यालय व बच्चों के प्रति मैं व मेरा पूरा विद्यालय परिवार छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए समय-समय पर अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी, महापुरूषों की जयन्ती व पुण्यतिथि, विभिन्न दिवसों, राष्ट्रीय पर्वों पर सांस्कृतिक, सामाजिक मंचन आदि सभी गतिविधियां एक सकारात्मक मुहिम के साथ करवाते हैं।

कन्या प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सन्तोष कुमारी का कहना है कि प्रायः आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे ही परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत रहते हैं। हमारी प्राथमिकता रहती है कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को ऐसी संस्कारित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करायें, कि वे स्वतः ही अन्य बच्चों को हमारे विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित करें। शिक्षण कार्य के साथ-साथ अन्य प्रकार की प्रतिभाओं मेंहदी, चित्रकला, रंगोली, खेलकूद, शैक्षिक भ्रमण, दैनिक जीवन की क्रियाकलाप, सामाजिक तौर तरीके में बच्चे अग्रणी रहें, इसके लिए सदैव प्रयासरत रहती हूँ।

माँ अम्बे पब्लिक स्कूल के शिक्षक अशोक कुमार रावत ने कहा कि शिक्षक दिवस की सार्थकता तभी है, जब शिक्षक व छात्र दोनों एक-दूसरे के प्रति सम्मान व अपने-अपने दायित्वों का बखूबी निर्वाहन करें। क्योंकि जब शिक्षक-छात्र दोनों ही सजग होगें, तभी समाज को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडना सम्भव हो सकेगा।

शिक्षक संजीव तिवारी ने कहा कि आज आधुनिकता के इस युग में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक संसाधनों की बहुतायत है। ऐसे में शिक्षक की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने छात्र को सकारात्मकता की ओर उन्मुख करे और छात्र भी शिक्षक के बताये गये सदमार्ग पर चलकर उच्च शिखर को स्पर्श करने के लिए संकल्पबद्ध रहे। फोटो-

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...