डीपीएस इटावा में देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Share This

दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) इटावा में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गौरव और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की वाइस चेयरपर्सन डॉ. प्रीति यादव एवं प्रधानाचार्या  भावना सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के आकर्षक बैगपाइपर बैंड ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों ने देशभक्ति का अनूठा प्रदर्शन किया और राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में कक्षा 1 से 6 तक के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य, कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों के देशभक्ति समूह गीत तथा गिटार, ड्रम्स, पियानो, क्लैप बॉक्स और बांसुरी की मधुर प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। ‘जय हो’ गीत पर आधारित विशेष प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को जोश और ऊर्जा से भर दिया।

विद्यालय के हेड बॉय कार्तिकेय ने देशभक्ति पर प्रेरणादायी भाषण दिया। वहीं वरिष्ठ विद्यार्थियों ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की वीरता और 1857 की क्रांति के संघर्ष को मंच पर जीवंत प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। उनकी प्रस्तुति ने सभी को देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाई।

समारोह के दौरान विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और उनके सहयोगी अभिभावकों को भी मंच से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती भावना सिंह ने सभी को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और सौहार्द बनाए रखने की शपथ दिलाई।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव एवं वाइस चेयरपर्सन डॉ. प्रीति यादव ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया।

देशभक्ति, उत्साह और गौरव से ओत-प्रोत यह समारोह विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए यादगार बन गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...