देशभक्ति के स्वरों के बीच निकली तिरंगा यात्रा

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- देश की आजादी के 80वें उत्सव यानि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में समाजसेवी व शिक्षण संस्थाओें ने वीरसपूतों व राष्ट्रप्रेम के उद्घोषों के साथ नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। देशभक्ति के स्वरों से समूचा नगर गुंजायमान कर दिया।

शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे भारत विकास परिषद भरथना के तत्वाधान में देशहित में तिरंगा यात्रा नगर भ्रमण हेतु निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ मुहल्ला राजागंज स्थित कार्यक्रम स्थल से हुआ। जहाँ बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह के साथ भारत माता, स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर तिलक वन्दन, माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया। तदुपरान्त अपने-अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा ने नगर के मुहल्ला मोतीगंज, तिलक रोड, जवाहर रोड, सरोजनी रोड, बालूगंज आदि पर भ्रमण करते हुए शहीद पार्क पर सम्पन्न हुई। इस दौरान अध्यक्ष देवेन्द्र पोरवाल, आर0एन0 दुबे, चन्द्रशेखर राठौर, सुशान्त उपाध्याय, नेक्से पोरवाल, निशान्त पोरवाल, संजू पोरवाल, अमित श्रीवास्तव, गोविन्द शारदा, ऋषभ गुप्ता, निखिल पोरवाल, मक्खन सिंह वर्मा, रामप्रकाश पाल, कमल भाटिया, दीपक दुबे, सी0के0 शुक्ला, रूद्रपाल सिंह भदौरिया सहित सैकडों महिला-पुरूष समाजसेवियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

वहीं कस्बा के मुहल्ला आजाद रोड स्थित आर्य श्यामा बालिका इ0का0 भरथना के तत्वाधान् में भी तिरंगा यात्रा नगर भ्रमण हेतु निकाली गई। जिसका शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक (अपराध) अरिमर्दन सिंह, संस्था प्रबन्धक श्रीभगवान पोरवाल के साथ तिरंगा लहराकर किया। तदुपरान्त संस्था द्वारा आगन्तुक अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया और छात्राओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करते हुए बालूगंज स्थित शहीद पार्क पर विराम हुई। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष सुधा पाण्डेय, प्रधानाचार्य सुलक्षणा यादव, दीपक गुप्ता, दीपाली गुप्ता सहित समस्त विद्यालय शिक्षिकाओं व छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...