हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा, स्वतंत्रता दिवस भव्यता से मनाने के निर्देश

Share This

स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, आकर्षक एवं जनसहभागिता के साथ मनाए जाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 15 अगस्त को प्रातः 8 बजे सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए तथा ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान का सामूहिक एवं भावपूर्ण गायन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज में पुष्प पंखुड़ियां बांधकर फहराने तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता, पंथनिरपेक्षता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों, पूर्व सैनिकों तथा सशस्त्र बलों के सम्मानित वीर जवानों को समारोहों में सम्मानित किया जाए। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को यथासंभव ससम्मान आमंत्रित करने और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में मानव श्रृंखला बनाने जैसे कार्यक्रमों पर भी विचार किया जाए।

डीएम ने शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रगान के सामूहिक गायन, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से विद्यार्थियों को अवगत कराने तथा देशभक्ति आधारित नाटक, विचार गोष्ठी, प्रदर्शनी, वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने खेल विभाग को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराने तथा विभिन्न विभागों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विकास प्रदर्शनियों के माध्यम से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में वृक्षारोपण कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने, विकास खंड, तहसील एवं जनपद स्तर पर अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा 14 और 15 अगस्त की रात्रि में सरकारी भवनों एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों को आकर्षक प्रकाश व्यवस्था से सजाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास” की भावना के साथ उत्तर प्रदेश को पारदर्शी, स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों से स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने तथा शांति, सद्भाव और जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अभयनाथ त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, क्षेत्राधिकारी नगर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...