श्री हजारी महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब 40 हजार से अधिक भक्तों ने किया जलाभिषेक

Share This

सावन के पहले सोमवार को प्रसिद्ध श्री हजारी महादेव मंदिर, सरसईनावर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र “बोल बम” तथा “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान रहा। हजारों की संख्या में डांक कांवड़ियों ने श्रृंगीरामपुर और फर्रुखाबाद से गंगाजल लाकर लगभग 90 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी करने के बाद बाबा हजारी महादेव का जलाभिषेक किया।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्थाओं के चलते दर्शन और जलाभिषेक की प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित रही। सोमवार तड़के 4 बजे से ही उपजिलाधिकारी ताखा विजय प्रकाश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य और थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्रा स्वयं मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।

इस बार श्रद्धालुओं को पहली बार कतारों के ऊपर टेंट और छाया की व्यवस्था का लाभ मिला। भीषण गर्मी को देखते हुए एसडीएम विजय प्रकाश मिश्रा के निर्देश पर भक्तों के लिए विशेष टेंट लगाए गए थे। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गईं, जबकि कांवड़ियों को दूसरे गेट से सीधे प्रवेश दिया गया, जिससे जलाभिषेक में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रशासन ने पहली बार दो विशेष निशुल्क पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की। इटावा, ऊसराहार और कन्नौज की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों के लिए ऊसराहार-सरसईनावर मार्ग पर दौलतपुर के पास पार्किंग बनाई गई, जबकि मैनपुरी और फर्रुखाबाद की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सरसईनावर-गिरधरपुरा मार्ग पर दूसरी पार्किंग की व्यवस्था की गई।

जानकारी के अनुसार, मेला समिति द्वारा पार्किंग स्थलों पर शुल्क वसूलने की कोशिश की गई, लेकिन एसडीएम विजय प्रकाश मिश्रा और सीओ रामदवन मौर्य के सख्त निर्देशों के बाद पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क रखी गई। सभी बड़े और चार पहिया वाहनों को मंदिर परिसर से पहले ही पार्किंग स्थलों पर रोक दिया गया, जिससे पूरे दिन कहीं भी जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

सोमवार सुबह करीब 3 बजे से श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। लेखपाल रोहित कुमार ने बताया कि दोपहर एक बजे तक लगभग 30 हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके थे। इसके बाद भी भक्तों की कतारें लगातार बढ़ती रहीं और देर शाम तक जलाभिषेक का क्रम जारी रहा।

क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा हजारी महादेव का जलाभिषेक और दर्शन किया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने भी मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं की अपार आस्था, कांवड़ियों के उत्साह और प्रशासन की प्रभावी व्यवस्थाओं के बीच सावन का पहला सोमवार श्री हजारी महादेव मंदिर में पूरी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...