माटी कला बोर्ड के स्थापना दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित, पारंपरिक कारीगरों को किया सम्मानित

Share This

 ग्राम महानेपुर में उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के नवें स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड, इटावा द्वारा माटी कला पखवाड़ा एवं माटी कला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सरिता भदौरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि माटी कला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पारंपरिक कुम्हार एवं माटी शिल्पकार अपनी कला और मेहनत से समाज को उपयोगी एवं पर्यावरण अनुकूल उत्पाद उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य माटी कला से जुड़े पारंपरिक शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाना तथा मिट्टी के बर्तनों एवं उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के दौरान माटी कला से जुड़े कारीगरों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने माटी कला बोर्ड की योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं आर्थिक सहायता संबंधी प्रावधानों के बारे में भी जानकारी साझा की।

विधायक ने कारीगरों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय शिल्प और हस्तकला को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माटी कला से जुड़े कारीगर, ग्रामीण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा की एक कलम, पांच दशक और अनगिनत कहानियां — वेदव्रत गुप्ता

किसी व्यक्ति की पहचान केवल उसकी उपलब्धियों से नहीं होती, बल्कि उस लंबी यात्रा से होती है जिसमें संघर्ष, अनुभव, निरंतरता और समाज के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...