प्राथमिक विद्यालय रमी का वर का निरीक्षण, विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता और गणितीय दक्षता का किया आकलन

Share This

 मुख्य विकास अधिकारी इटावा ने दिनांक 29 जुलाई 2026 को विकासखंड बढ़पुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय रमी का वर का निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता तथा गणितीय दक्षता का आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के पठन-पाठन स्तर, गणितीय ज्ञान एवं पहाड़ा अभ्यास की समीक्षा की गई। विद्यालय में नियमित पहाड़ा अभ्यास, पठन-लेखन कौशल के विकास, शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति तथा गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही बच्चों को प्रेरणात्मक शिक्षण गतिविधियों के माध्यम से बेहतर शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने भविष्य के सपनों को साझा किया। कुछ बच्चों ने शिक्षक, कुछ ने पुलिस अधिकारी तथा कई विद्यार्थियों ने भारतीय सेना में सेवा देकर देश की रक्षा करने की इच्छा व्यक्त की। उनकी आकांक्षाओं को सुनकर उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर परिश्रम, अनुशासित अध्ययन और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षकों से विद्यार्थियों की बुनियादी शैक्षणिक दक्षताओं को और मजबूत बनाने, नियमित मूल्यांकन करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समर्पित शिक्षण और सकारात्मक मार्गदर्शन से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी जीवन में उच्च उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम महि‍ला भेष में भागे इटावा से

ए.ओ. ह्यूम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक और ब्रिटिश प्रशासक, का जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती दौर की घटनाओं से गहराई से जुड़ा...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...