डीपीएस इटावा के नन्हे विद्यार्थियों ने खेल-खेल में सीखे गणित के महत्वपूर्ण चिन्ह

Share This

दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) इटावा में यूकेजी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक रोचक एवं गतिविधि आधारित शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने ग्रेटर दैन (>) लेस दैन (<) और इक्वल टू (=) जैसे गणितीय चिन्हों की समझ खेल-खेल में विकसित की।

विद्यालय द्वारा आयोजित इस विशेष गतिविधि में बच्चों को आकर्षक मगरमच्छ (क्रोकोडाइल) प्रॉप्स की सहायता से समझाया गया कि “भूखा मगरमच्छ हमेशा बड़े अंक की ओर अपना मुंह खोलता है।” इस सरल और दृश्यात्मक तरीके से विद्यार्थियों ने बड़ी उत्सुकता और आनंद के साथ संख्याओं की तुलना करना सीखा।

गतिविधि के दौरान नन्हे विद्यार्थियों ने विभिन्न संख्याओं के बीच तुलना कर सही चिन्हों का प्रयोग किया। बच्चों के चेहरे पर उत्साह और मुस्कान साफ दिखाई दे रही थी। शिक्षकों ने भी बच्चों को सहभागिता के माध्यम से सीखने के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, गणितीय समझ और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। गतिविधि आधारित शिक्षा के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया न केवल आसान बनती है, बल्कि बच्चों के लिए यादगार भी हो जाती है।

डीपीएस इटावा में नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों के जरिए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है, जिससे बच्चे पढ़ाई को बोझ नहीं बल्कि आनंददायक अनुभव के रूप में ग्रहण कर सकें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...