बीकानेर एक्सप्रेस शास्त्री चौराहा इटावा से आज निकलेगी भव्य भगवान जगन्नाथ यात्रा, पक्का तालाब पर होगा समापन

Share This

इटावा में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, छह पहियों वाले दिव्य रथ पर देंगे दर्शन

इटावा। भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को इटावा में किया जाएगा। श्री श्री गौर निताई परिवार (ब्रह्म मध्य गौड़ीय सम्प्रदाय) द्वारा आयोजित इस धार्मिक महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजकों के अनुसार इस बार भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा विशेष रूप से सुसज्जित छह पहियों वाले दिव्य रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे।रथयात्रा दोपहर 2:00 बजे बीकानेर एक्सप्रेस, शास्त्री चौराहा से प्रारंभ होगी। यात्रा का मार्ग बलराम सिंह चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, साबित गंज, तहसील चौराहा, नगर पालिका चौराहा, राजागंज चौराहा होते हुए पुरबिया टोला तक रहेगा।

आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष रथ को आकर्षक फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। यात्रा के दौरान वृंदावन एवं गोवर्धन से आई कीर्तन मंडलियां हरिनाम संकीर्तन करेंगी, जबकि ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहेगा।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं तथा पुष्प वर्षा की जाएगी। यात्रा का विश्राम स्थल पक्का तालाब परिसर रहेगा, जहां भगवान की महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

सनातन धर्म प्रचारक पंडित मनु प्रभु दास ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रथयात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन एवं रथ खींचने का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की। हिन्दू मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में रथ की रस्सी खींचना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...