महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस पर वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का हुआ सम्मान

Share This

 महारानी रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस के अवसर पर धर्मेंद्र दुबे द्वारा आयोजित राष्ट्र सपूत सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री अन्नू गुप्ता ने पूर्व सांसद सुखदा मिश्रा के साथ मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।

इस अवसर पर देश की रक्षा कर सेवानिवृत्त हुए भूतपूर्व सैनिकों तथा मातृभूमि की सेवा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने वीर सैनिकों के त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा को नमन करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित कवि सम्मेलन में राष्ट्रभक्ति, वीरता और सामाजिक सरोकारों से ओत-प्रोत कविताओं का प्रस्तुतिकरण किया गया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। कवियों की ओजपूर्ण रचनाओं ने उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति की भावना का संचार किया।

अन्नू गुप्ता ने कहा कि देश के वीर जवानों और उनके परिवारों का सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र अपने वीर सपूतों के अद्वितीय योगदान और बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के संदेश और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में सरिता भदौरिया का नाम भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। समाजवादी पार्टी के गढ़ रहें इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...