जर्जर हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य पर विवाद, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

Share This

ऊसराहार। ताखा क्षेत्र के नगला ढकाऊ गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोग मंदिर की भूमि पर कब्जा कर पुनर्निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, जिसके चलते मंदिर का निर्माण कार्य रुक गया है।

मामले को लेकर मुकेश बाबू, कृष्ण कुमार, लायक सिंह, राजवीर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी ताखा श्वेता मिश्रा को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्वजों के समय से स्थापित लगभग 100 वर्ष पुराना हनुमान मंदिर अत्यंत जर्जर अवस्था में पहुंच गया था। मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से चंदा एकत्र कर निर्माण कार्य शुरू कराया था।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के रंजीत सिंह, पुष्पा देवी, शिवम एवं लालू प्रसाद मंदिर परिसर की भूमि का निजी उपयोग कर रहे हैं तथा वहां मवेशी बांधते हैं। साथ ही मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को भी रोक दिया गया है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित चंदे की राशि रंजीत सिंह के पास जमा है, जिसे वापस नहीं किया जा रहा है।

प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पुलिस बल की मौजूदगी में मंदिर का निर्माण कार्य पुनः शुरू कराया जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर गांव की आस्था का केंद्र है और इसके पुनर्निर्माण में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। वहीं प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

(नोट: समाचार में लगाए गए आरोप ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को दिए गए प्रार्थना पत्र पर आधारित हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।)

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...