तय मार्ग पर ही निकलेंगे ताजिए, नई परंपरा डालने की कोशिश न करें – थानाध्यक्ष

Share This

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से ऊसराहार थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने की, जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं धर्मगुरुओं ने भाग लिया।

बैठक में कदमपुर में निकलने वाले ताजियों के रूट, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ताजिए केवल पुराने एवं निर्धारित मार्ग से ही निकाले जाएंगे। किसी भी प्रकार के नए मार्ग अथवा नई परंपरा को अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में तय किया गया कि ताजिए टंकी के पास से शुरू होकर सलीम के दरवाजे तक बाहरी मार्ग से होते हुए कर्बला पहुंचेंगे। शाम छह बजे से शुरू होने वाले जुलूस के दौरान रात दस बजे तक सभी ताजियों को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया जाएगा।

शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ताजियों के आकार को लेकर भी सहमति बनी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिछले वर्षों की परंपरा के अनुसार ताजिए की अधिकतम लंबाई छह फीट तथा चौड़ाई चार फीट निर्धारित की गई है।

उन्होंने कहा कि ताजिया जुलूस के दौरान कोई भी व्यक्ति भड़काऊ या उत्तेजक नारेबाजी नहीं करेगा। किसी भी जाति, धर्म या समुदाय के खिलाफ अभद्र टिप्पणी अथवा फब्तियां कसने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा लाउडस्पीकर एवं साउंड सिस्टम की आवाज निर्धारित सीमा में रखने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में नूर अहमद (हाफिज जामा मस्जिद), महमूद, हाफिज कासिम सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि त्योहार को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा तथा प्रशासनिक निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाएगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयचन्द्र और मुहम्मद गौरी का इकदि‍ल में हुआ था युद्ध

पृथ्‍वीराज चौहान को 1192 ई0 में तराईन के द्वि‍तीय युद्ध में मुहम्‍मद गौरी  ने पराजि‍त  कर 1193ई0 में कन्‍नौज्‍ा पर आक्रमण  कर आसई में...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...