दिव्यांगजनों ने किया इटावा लायन सफारी का भ्रमण, प्रबंधन के सहयोग पर जताया आभार

Share This

भारतीय दिव्यांग संगठन इटावा, उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शुक्रवार को इटावा लायन सफारी का भ्रमण किया। इस दौरान सफारी प्रशासन एवं कर्मचारियों द्वारा दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्था करते हुए उन्हें सुलभ एवं सुविधाजनक तरीके से पूरे सफारी परिसर का भ्रमण कराया गया।

भ्रमण कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, महिला मंच की अध्यक्ष रुखसाना बेगम, शहर उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, इंजीनियर अनोद कुमार, संगठन मंत्री विमल कुमार, जिला सचिव, संरक्षक जयप्रकाश तिवारी, महिला सचिव कालिंद्री देवी, महिला ग्राम अध्यक्ष देवेंद्र देवी सहित पूजा, रूबी, किरण, नीलम और रोशनी देवी समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि लायन सफारी के निदेशक एवं समस्त स्टाफ ने सभी दिव्यांग सदस्यों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया तथा उनके लिए भ्रमण के साथ-साथ जलपान की भी समुचित व्यवस्था की। सफारी प्रशासन द्वारा किए गए सहयोग और आत्मीय व्यवहार से सभी सदस्य अत्यंत प्रभावित हुए।

भारतीय दिव्यांग संगठन के पदाधिकारियों ने इटावा लायन सफारी के निदेशक एवं समस्त कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रेम, स्नेह और सहयोग दिव्यांगजनों के लिए प्रेरणादायक है। संगठन ने भविष्य में भी ऐसे सहयोगात्मक प्रयासों की अपेक्षा जताई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...