न्यायालय परिसर की दुकानों व वाहन स्टैंड की नीलामी 22 जून को, इच्छुक बोलीदाता कर सकेंगे प्रतिभाग

Share This

इटावा, 12 जून 2026। अध्यक्ष नीलामी समिति एवं अपर जिला जज कोर्ट संख्या-12 अशोक कुमार दुबे द्वितीय ने जानकारी देते हुए बताया कि दस न्यायालय कक्ष भवन परिसर में स्थित विभिन्न दुकानों एवं साइकिल/दो पहिया वाहन स्टैंड की नीलामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 22 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पान का खोखा, लाई-चना स्टॉल, अस्थायी फोटोस्टेट की दुकान, साइकिल/दो पहिया वाहन स्टैंड तथा हलवाई की दुकान के संचालन हेतु नीलामी प्रक्रिया 22 जून 2026 को अपराह्न 1 बजे दस न्यायालय कक्ष भवन के सभागार में संपन्न होगी। यह ठेका अवधि 1 जुलाई 2026 से 31 मार्च 2027 तक के लिए मान्य रहेगी।

नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों को माननीय जिला जज, इटावा द्वारा अनुमोदित शर्तों के अधीन बोली लगाने के लिए निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होना होगा। लाई-चना स्टॉल एवं पान के खोखे के लिए 2,000 रुपये तथा फोटोस्टेट दुकान, साइकिल/दो पहिया वाहन स्टैंड एवं हलवाई की दुकान के लिए 10,000 रुपये की सुरक्षा धनराशि नकद जमा करनी होगी।

सभी बोलीदाताओं को 22 जून को दोपहर 12 बजे तक जमानत राशि अग्रिम रूप से जमा करनी होगी। नीलामी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद यह राशि नियमानुसार वापस कर दी जाएगी। सर्वाधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को नीलामी के तुरंत बाद बोली राशि का 50 प्रतिशत जमा कराना अनिवार्य होगा।

अध्यक्ष नीलामी समिति ने बताया कि नीलामी को स्वीकार या अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार माननीय जिला जज, इटावा के पास सुरक्षित रहेगा। प्रत्येक बोलीदाता को नीलामी फार्म भरकर सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र अथवा आधार कार्ड की प्रति सहित नजारत कार्यालय में जमा करना होगा।

नीलामी फार्म 100 रुपये मूल्य पर नजारत कार्यालय से 22 जून 2026 को दोपहर 12 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं। नीलामी की शर्तों एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति केन्द्रीय नाजिर, नजारत जजी, इटावा से संपर्क कर सकते हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...