मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 का निरीक्षण, कैडेट्स को किया प्रेरित

Share This

 4 यूपी बटालियन एनसीसी, इटावा द्वारा एमनीव विज़न स्कूल में आयोजित कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (सीएटीसी-03) का निरीक्षण मेजर जनरल गौरव गौतम, विशिष्ट सेवा मेडल, अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ ने किया। इस दौरान उन्होंने कैंप की विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन कर कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।

कैंप में आगमन पर आगरा एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर सुरेंद्र पाल यादव, युद्ध सेवा मेडल, 4 यूपी बटालियन एनसीसी इटावा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुधांशु द्विवेदी, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सूर्य प्रकाश एवं सूबेदार मेजर कपिल देव (सेना मेडल) ने उनका स्वागत किया। वहीं विद्यालय के चेयरमैन अतीवीर सिंह यादव, वाइस चेयरमैन डॉ. विकास यादव एवं चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर मनोज श्रीवास्तव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने मेजर जनरल गौरव गौतम को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया।

निरीक्षण के दौरान मेजर जनरल गौरव गौतम ने शिविर में संचालित ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास एवं अन्य गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने कैडेट्स से संवाद कर उनके अनुभवों की जानकारी प्राप्त की तथा शिविर की व्यवस्थाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना की।

कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, एकता और निःस्वार्थ सेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कैडेट को अपने जीवन में अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कैडेट्स को एनसीसी के दस कमांडमेंट्स को दैनिक जीवन में अपनाने तथा चरित्र, दक्षता और प्रतिबद्धता को अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने पर विशेष बल दिया।

उन्होंने कैडेट्स को ज्ञान का विस्तार करने, आत्मरक्षा तकनीकों को सीखने, मानसिक दृढ़ता विकसित करने तथा जीवन में एक स्पष्ट उद्देश्य निर्धारित करने की सलाह दी। साथ ही कैंप के सफल संचालन के लिए 4 यूपी बटालियन एनसीसी इटावा के अधिकारियों, प्रशिक्षण स्टाफ और कैडेट्स के अनुशासन एवं समर्पण की प्रशंसा की।

मेजर जनरल गौरव गौतम ने विद्यालय प्रबंधन द्वारा कैंप के सफल आयोजन हेतु उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं और सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

सीएटीसी-03 शिविर में क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर का उद्देश्य कैडेट्स को ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण, सामाजिक सेवा, साहसिक गतिविधियों और नेतृत्व कौशल का व्यापक प्रशिक्षण प्रदान करना है।

इस अवसर पर 4 यूपी बटालियन एनसीसी इटावा के अधिकारी, प्रशिक्षण स्टाफ एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...