आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शराब से भरी कार डिवाइडर से टकराई, चालक फरार

Share This

ऊसराहार। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह शराब से भरी एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही ऊसराहार पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक एवं अन्य सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार से बड़ी मात्रा में शराब बरामद कर वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब छह बजे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 127 पर कुरखा गांव के पास एक कार के डिवाइडर से टकराने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी और चालक फरार हो चुका था। तलाशी लेने पर कार के अंदर भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद हुईं।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ऊसराहार बलराज भाटी एवं क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि कार से करीब 40 पेटी शराब बरामद हुई है। बरामद बोतलों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि शराब पंजाब से लाई जा रही थी। बरामद शराब की बाजार कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि कार से कुल 2030 शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। शराब किसके द्वारा लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच की जा रही है। वाहन नंबर के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही शराब तस्करों को पकड़ने का दावा किया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...