हिंदी पत्रकारिता दिवस पर इटावा प्रेस क्लब में हुआ भव्य आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

Share This

हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर इटावा प्रेस क्लब द्वारा एक भव्य समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया तथा पत्रकारिता के विभिन्न आयामों पर सार्थक चर्चा हुई। समारोह के मुख्य अतिथि वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. राजीव चौहान एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि डॉ. कुश चतुर्वेदी रहे। डॉ. राजीव चौहान ने अपने संबोधन में पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों, उसकी सामाजिक जिम्मेदारियों तथा वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. कुश चतुर्वेदी ने देश की आजादी के आंदोलन से लेकर वर्तमान समय तक पत्रकारों के संघर्ष, योगदान और बदलती भूमिका पर विस्तार से विचार व्यक्त किए।

प्रेस क्लब इटावा के अध्यक्ष दिनेश शाक्य की अध्यक्षता तथा महामंत्री विशुन चौधरी के संचालन में आयोजित गोष्ठी में पत्रकारिता के समकालीन स्वरूप, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और पत्रकारों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप शर्मा ‘दोस्त’ ने पत्रकारिता के बदलते परिवेश और नई चुनौतियों पर अपने विचार रखे। अमित तिवारी ने सोशल मीडिया के प्रभाव तथा पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। इसके अलावा प्रेम सिंह शाक्य, प्रदीप चौहान, प्रेरणा जुबैरी एवं जुबैरी सहित अनेक वक्ताओं ने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम में महेंद्र सिंह चौहान, बीरेश मिश्रा, संजय सक्सेना, रामनाथ यादव और ब्रजेश शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

समारोह में अजय बॉथम, मोहम्मद शारिक, देशराज यादव, रामकेश यादव, वी.पी. सिंह यादव, अवनीश यादव, हरिओम शर्मा, राजीव गुप्ता, सुनील सिंह, नील कमल, उवैश चौधरी, आशीष श्रीवास्तव, दिनेश यादव, राजीव शर्मा, अदनान, शिवा भदौरिया, वी.पी. राजन, अमित वर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विशेष रूप से सैफई प्रेस क्लब के अध्यक्ष वी.पी. सिंह, जसवंतनगर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रेम शाक्य तथा ताखा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजकिशोर अपने-अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ समारोह में सहभागिता करने पहुंचे। उनकी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक व्यापक एवं प्रभावशाली बनाया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...