ऊसराहार। थाना क्षेत्र के ईदगाहों में सोमवार को बकरीद (ईद-उल-अजहा) की नमाज शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में अदा की गई। त्योहार के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन सुबह से ही पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष बलराज भाटी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ईदगाह और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहा।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य स्वयं लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते रहे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए रखी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

त्योहार से पहले थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर सभी से भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की थी। साथ ही पुलिस प्रशासन ने अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए स्पष्ट कर दिया था कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और स्थानीय लोगों के सहयोग से बकरीद की नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी तथा देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
