भरथना में सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, सांसद जितेंद्र दोहरे ने विकास का दिया संदेश

Share This

इटावा। भरथना विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए सांसद जितेंद्र दोहरे ने विकास खंड भरथना के अंतर्गत साम्हों–पुथिया मार्ग से घसारा तक लेपन कार्य (पूर्ण डामरीकरण) के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों की आवाजाही सुगम होने के साथ क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद सांसद जितेंद्र दोहरे ने क्षेत्र में आयोजित विभिन्न सामाजिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में भी भाग लिया तथा स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास से ही विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, जिला पंचायत सदस्य बंटी यादव, वरिष्ठ नेता आशीष राजपूत, ब्लॉक प्रमुख भाग्यनगर धीरेंद्र दोहरे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय यादव, श्रीकृष्ण यादव, सुभाष कठेरिया (जिलाध्यक्ष एससी-एसटी प्रकोष्ठ औरैया), सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमलेश, अखिलेश प्रधान, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष किशन यादव, जिला पंचायत सदस्य शिवम पाल, अनवार हुसैन, रामपाल यादव, संतोष राठौर, मीडिया प्रभारी इटावा विक्की गुप्ता सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने पर भी जोर दिया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती ’चारो दि‍शाओं में बहती हैं ‘यमुना’

यमुनोत्री से नि‍कलने वाली यमुना मैया का भी उतना महत्‍व शायद ही कि‍सी अन्‍य स्‍थल पर हो जहां से होती हुई ये आगे बढ़ीं...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...