डेढ सैकडा से अधिक मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- कस्बा के मुहल्ला कृष्णा नगर (बम्बा के आगे) में संचालित अदिति हॉस्पीटल में निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न रोगों के नगर व क्षेत्र के डेढ सैकडा से अधिक मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क जाँचें तथा कुछ जाँचें बहुत ही न्यूनतम दरों पर करवाकर स्वास्थ्य लाभ लिया।

रविवार को आयोजित उक्त निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का बतौर मुख्य अतिथि नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा0 शिवओम वर्मा ने हॉस्पीटल मैनेजिंग डायरेक्टर डा0 राहुल कुमार, विशिष्ट अतिथि डा0 अनुज यादव, मनोज सक्सेना आदि के साथ फीता काटकर कैम्प का शुभारम्भ किया। तदुपरान्त हॉस्पीटल की ओर से मुख्य अतिथि डा0 वर्मा का पट्टिका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया। साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प के दौरान नगर व क्षेत्र के डेढ सैकडा से अधिक मरीजों द्वारा फैटी लिवर परीक्षण व परामर्श, फाइब्रोस्कैन मशीन के द्वारा लिवर की जाँच, शुगर/ब्लडप्रेशर जाँच, ईसीजी, खून जाँच सहित विभिन्न रोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा अपने-अपने रोगों से सम्बन्धित उपस्थित चिकित्सकों से परामर्श ली व दवा आदि प्राप्त की। शिविर के दौरान डा0 प्रियंका सिंह, पूर्व सभासद रोहित यादव टिंकू, सन्दीप यादव, केशव यादव, राजीव पाल, गुड्डू यादव, बबलू राजावत सहित समस्त हॉस्पीटल स्टाफ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...