मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा में इटावा की रैंकिंग में सुधार, डीएम ने अधिकारियों को दिए टॉप-10 में लाने के निर्देश

Share This

इटावा, 16 मई 2026- शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड विकास (दर्पण पोर्टल) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि अप्रैल 2026 में जनपद इटावा की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग 25 रही, जबकि मार्च 2026 में यह 32 थी। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष की शुरुआत में रैंकिंग में सुधार होना सकारात्मक संकेत है और यदि इसी प्रकार कार्य किया गया तो जनपद पूरे वर्ष बेहतर स्थिति बनाए रख सकता है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने इंडिकेटरों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि इटावा को प्रदेश के शीर्ष 10 जनपदों में शामिल कराने के लिए गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

समीक्षा बैठक में कई योजनाओं में जनपद के उत्कृष्ट प्रदर्शन की जानकारी दी गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में इटावा को 10 में से 10 अंक प्राप्त हुए तथा प्रदेश में प्रथम स्थान मिला। ड्रॉप मोर क्रॉप योजना, कृषि रक्षा रसायन डीबीटी योजना तथा खराब ट्रांसफार्मर शिकायत निस्तारण एवं विद्युत बिल सुधार में भी जनपद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में 10/10 अंक के साथ 28वीं रैंक, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 12वीं रैंक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में 7वीं रैंक, एम्बुलेंस 102 सेवा में तीसरी रैंक तथा टेली रेडियोलॉजी में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों की सराहना की।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना, परिवार आईडी, 15वें वित्त आयोग एवं सामाजिक वानिकीकरण जैसी योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न होने पर संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला जेल में संचालित गौशाला की सराहना करते हुए कहा कि वहां निराश्रित गोवंश की बेहतर देखभाल की जा रही है। उन्होंने अतिरिक्त निराश्रित गायों को वहां भेजने के निर्देश दिए। सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि विवाह से संबंधित सामग्री जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदी जाए तथा छोटे-छोटे आयोजन कर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने प्रत्येक गांव में कम से कम पांच महुआ के पेड़ लगाए जाने के निर्देश दिए और अंडा उत्पादन के क्षेत्र में नए लोगों को जोड़ने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने विद्युत बिल सुधार से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल, संस्कृत पर्यटन अधिकारी मोहित सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...