वैश्य समाज के प्रांतीय सम्मेलन में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उठेगी आवाज

Share This

ऊसराहार। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद एवं ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 17 मई 2026 को औरैया स्थित गोपाल वाटिका में प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश भर से वैश्य समाज के गणमान्य लोग एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

ऊसराहार में वैश्य समुदाय के साथ आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि समाज में फैल रही नई कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से विवाह से पहले होने वाले “प्री-वेडिंग फोटोशूट” को सामाजिक मर्यादाओं के विपरीत बताते हुए इसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की बात कही।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में समाज को नई दिशा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण सामाजिक प्रस्ताव रखे जाएंगे। इनमें विवाह समारोहों में सादगी अपनाने, व्यंजनों की संख्या सीमित कर फिजूलखर्ची रोकने तथा संस्कारों को संरक्षित करने पर जोर दिया जाएगा।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि सड़क पर बैंड की धुन पर महिलाओं के नृत्य और युवाओं द्वारा शराब सेवन जैसी प्रवृत्तियों पर भी समाज को गंभीरता से विचार करना होगा। इसके अलावा वैश्य समाज के विभिन्न उपवर्गों के बीच वैवाहिक संबंधों को प्रोत्साहित कर सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की जाएगी।

सम्मेलन में सामाजिक सुधारों के साथ व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दे भी उठाए जाएंगे। उन्होंने मांग की कि आगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज को उनकी जनसंख्या के अनुपात में टिकट दिए जाएं।

कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

बैठक में डॉ. सुमंत गुप्ता के साथ शिवकुमार गुप्ता, सुधीर गुप्ता, राजीव गुप्ता, सुनील गुप्ता, उमेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, श्याम किशोर गुप्ता, सतीश चंद्र, नरेंद्र, नरेश चंद्र सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...