सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में मेधावियों ने मारी बाजी

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के घोषित हुए इण्टरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर माता-पिता, गुरूजन सहित नगर को गौरवान्वित किया है।

होली प्वाइण्ट एकेडमी का 12वीं का परीक्षाफल शानदार रहा। परीक्षा में सम्मिलित सभी परीक्षार्थियों का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा महक ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, यश ने 92 प्रतिशत से द्वितीय, हर्ष कुमार व शिवांशु शर्मा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान पर अपना कब्जा जमाया। समस्त मेधावियों का संस्था निदेशक डा0 प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्रा, अध्यापक अमित श्रीवास्तव, अरूण मोटवानी, मनोज त्रिपाठी, दीपक सिंह चौहान, प्रमोद दुबे, गौरव वर्मा, वरूण शाक्य, अवनीश शर्मा, शिवम यादव, राम रतन, आनन्द तिवारी, गोविन्द शाक्य सहित सभी ने सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया।

वहीं जयोत्री एकेडमी भरथना के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के छात्र आदित्य यादव ने 86 प्रतिशत से विद्यालय मंे प्रथम, रॉयल यादव ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, निखिल व शिवमंगल ने 82-82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय निदेशक नितिन पोरवाल, प्रधानाचार्य योगेन्द्र नाथ मिश्रा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मेधावियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका माल्यार्पण किया।

साथ ही संत केवलानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। पुष्पांजलि ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, अर्जित राजपूत ने 88 प्रतिशत से द्वितीय, पार्थ सक्सेना ने 83 प्रतिशत से तृतीय के साथ पीयूष यादव ने 82 प्रतिशत, विनीत गुप्ता ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। संस्था चेयरमैन डॉ0 रोहन सिंह, प्रधानाचार्य डा0 कल्पना सिंह ने समस्त मेधावियों का उत्साहवर्धन किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...