निलोई पंचायत घर में लगा नि:शुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

Share This

जसवंतनगर (इटावा)। आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत निलोई पंचायत घर में आयोजित नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में सैकड़ा भर से अधिक मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा नि:शुल्क दवाइयों का लाभ उठाया। शिविर में मौसम परिवर्तन के चलते फैल रही बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। इनमें उल्टी, दस्त, बुखार, सर्दी-जुकाम, पेट दर्द, कमजोरी एवं त्वचा संबंधी समस्याओं से ग्रसित बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग विशेष रूप से पहुंचे।

शिविर का शुभारंभ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शीलेन्द्र सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. इंदु सिंह तथा समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आयुर्वेदिक उपचार, खानपान एवं दैनिक जीवनशैली से संबंधित आवश्यक सुझाव दिए। साथ ही मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

चिकित्सकों ने कहा कि बदलते मौसम में स्वच्छ पेयजल का उपयोग, साफ-सफाई और संतुलित भोजन बेहद आवश्यक है। उन्होंने लोगों को बाहर का दूषित भोजन न खाने, बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने तथा बीमारी होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया गया तथा लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के लाभ और रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

शिविर में महिलाओं और बच्चों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने ऐसे स्वास्थ्य शिविरों को जनहित में उपयोगी बताते हुए इनके नियमित आयोजन की मांग की। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित, जिलेदार, राहुल शाक्य सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...