राजकीय छात्रावास नगला खादर का निरीक्षण, ग्राम चौपाल में जनजागरूकता पर जोर

Share This

इटावा। विकास खंड बढ़पुरा की ग्राम पंचायत कछपुरा स्थित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास नगला खादर का शुक्रवार को निरीक्षण किया गया। इस दौरान आयोजित ग्राम चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया।

निरीक्षण के अवसर पर खंड विकास अधिकारी बढ़पुरा गौरव पुरोहित, जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल एवं प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

छात्रावास निरीक्षण के दौरान बैड, पंखा, अलमारी, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छ शौचालय एवं परिसर की साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई। हालांकि कुछ फर्नीचर मरम्मत योग्य पाए गए, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि छात्रावास के सभी कक्षों की नियमित साफ-सफाई, फर्नीचर की मरम्मत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र पूरी कराई जाएं। साथ ही छात्रावास के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मुख्य मार्ग पर सूचना बोर्ड लगाने एवं आसपास के क्षेत्रों में बैनर-पोस्टर लगवाने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि कमियों के निराकरण के बाद फोटोग्राफ सहित अनुपालन आख्या प्रस्तुत की जाए। संतोषजनक आख्या मिलने के बाद ही अधीक्षक का वेतन एवं मानदेय आहरित किया जाएगा।

विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण, पर्याप्त अध्ययन सामग्री, स्वच्छ आवासीय व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही परिसर में अनुपयोगी फर्नीचर की मरम्मत कर लाइब्रेरी विकसित करने के निर्देश भी दिए गए।

ग्राम चौपाल के दौरान उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को छात्रावास पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, शादी अनुदान, बाल सेवा योजना, छात्रवृत्ति, आयुष्मान कार्ड, फैमिली आईडी, सहभागिता योजना, श्रम पंजीकरण, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड एवं निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन जैसी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।

ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निरीक्षण से संबंधित अनुपालन आख्या निर्धारित समय में उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

 

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...