ज्ञान भारतम् मिशन के तहत इटावा में पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण की पहल

Share This

इटावा में भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत देशभर में उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों, हस्तलिखित ग्रंथों एवं दुर्लभ दस्तावेजों के वैज्ञानिक संरक्षण, डिजिटलीकरण और अभिलेखीकरण का कार्य कराया जाएगा।

इस मिशन का उद्देश्य भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा और बौद्धिक विरासत को पुनर्जीवित कर शोधार्थियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए सुलभ बनाना है। यह पहल विकसित भारत-2047 के विजन, डिजिटल इंडिया अभियान तथा विरासत और विकास के राष्ट्रीय संकल्प से जुड़ी हुई है।

जिला पर्यटन अधिकारी मोहित मनोहर सिंह ने बताया कि मिशन के तहत सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों, मठों, मंदिरों, शैक्षणिक संस्थानों, निजी एवं सार्वजनिक पुस्तकालयों तथा व्यक्तियों के पास उपलब्ध पांडुलिपियों, ताड़पत्रों, भोजपत्रों एवं अन्य प्राचीन दस्तावेजों की पहचान, सर्वेक्षण, कैटालॉगिंग, संरक्षण और डिजिटलीकरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों या संस्थानों के पास इस प्रकार की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक सामग्री उपलब्ध है, वे जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद कार्यालय, विकास भवन परिसर प्रथम तल कक्ष संख्या-01, इटावा में संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर 9450154137 भी जारी किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार डिजिटाइज्ड पांडुलिपियों को ज्ञान भारतम् पोर्टल के माध्यम से आमजन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे भारतीय ज्ञान परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती ’चारो दि‍शाओं में बहती हैं ‘यमुना’

यमुनोत्री से नि‍कलने वाली यमुना मैया का भी उतना महत्‍व शायद ही कि‍सी अन्‍य स्‍थल पर हो जहां से होती हुई ये आगे बढ़ीं...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...