शिक्षकों और स्नातकों के बीच पहुंचे अंबरीश पाल सिंह, मिला व्यापक समर्थन

Share This

इटावा। उत्तर प्रदेश आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव के प्रत्याशी अंबरीश पाल सिंह ने इटावा में अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं से संवाद स्थापित कर चुनावी माहौल को नई ऊर्जा प्रदान की।

जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत अंबरीश पाल सिंह ने जनपद के कई प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों का दौरा किया। इनमें Aristotle World School, स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल एवं डीके इंटरनेशनल स्कूल प्रमुख रहे।

अभियान के दौरान शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं में अंबरीश पाल सिंह के प्रति उत्साह और विश्वास देखने को मिला। विभिन्न संस्थानों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने उनके दृष्टिकोण, कार्यशैली और शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए आगामी चुनाव में उन्हें पूर्ण समर्थन देने का संकल्प व्यक्त किया।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अंबरीश पाल सिंह ने इटावा जनपद में मिले जनसमर्थन के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे सदैव शिक्षकों के अधिकारों, उनके सम्मान और गरिमा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे तथा शिक्षा के सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

इस अवसर पर डॉ. वेद प्रकाश त्रिपाठी, रीता सिंह, डॉ. आनंद मोहन, प्रीति छाबड़ा, परिधि वर्मा, डॉ. शिशुपाल सिंह भदौरिया, प्रो. पदमा त्रिपाठी, प्रो. के.के. त्रिपाठी, डॉ. पी.के.एस. भदौरिया, भूपेंद्र मदौरिया, सुनील यादव, ऋषभ मदौरिया, प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, प्रो. पंकज गुप्ता, प्रो. निशांत चौहान, प्रो. अपूर्व बिहारी लाल, प्रो. डी.एस. यादव एवं डॉ. राजेंद्र बौहान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं स्नातक मतदाता उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...