सपा कार्यालय में मनोनयन कार्यक्रम आयोजित, रजत राजपूत बने इकदिल नगर अध्यक्ष, संगीता राजपूत जिला सचिव नियुक्त

Share This

इटावा। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आज जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण मनोनयन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की सहमति से लोधी राजपूत समाज के प्रतिनिधियों को संगठन में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इस अवसर पर रजत राजपूत को समाजवादी पार्टी इकदिल का नगर अध्यक्ष तथा  संगीता राजपूत को समाजवादी पार्टी जिला इटावा कार्यकारिणी में जिला सचिव पद पर मनोनीत किया गया। मनोनयन की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा उन कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है जो पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित होकर जमीनी स्तर पर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी समाजों के लोगों को समान अवसर और सम्मान दिया जाता है।

कार्यक्रम में महामंत्री वीरू भदौरिया, वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जाटव, जबर सिंह राजपूत, हुकुम सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष अनवार हुसैन, जिला प्रवक्ता विक्की गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत ‘डुल्ले’, संतोष राजपूत (जेई), ब्रजमोहन राजपूत (प्रधान), प्रवीन कुशवाह, रोहित राजपूत, नरेंद्र प्रजापति, शिशुपाल राजपूत, ब्रजेश राजपूत, राजू भाई, कमलेश यादव, हुकुम सिंह यादव, संजीव राजपूत, साधना गुप्ता, सुघर सिंह राजपूत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव पी.ओ. वर्ग राकेश यादव द्वारा किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती ’चारो दि‍शाओं में बहती हैं ‘यमुना’

यमुनोत्री से नि‍कलने वाली यमुना मैया का भी उतना महत्‍व शायद ही कि‍सी अन्‍य स्‍थल पर हो जहां से होती हुई ये आगे बढ़ीं...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...