अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को दिया अंजाम

Share This

भरथना- कस्बा क्षेत्र के मुहल्ला नेविलगंज (पुरानी गल्ला मण्डी) में बीती रात्रि करीब 9 बजे बाइक सवार अज्ञात लुटेरों ने तमंचे के बल पर एक जनरल स्टोर के थोक व्यापारी से करीब 16 लाख रूपयों से भरा थैला लूटकर सनसनीखेज घटना को अंजाम दे डाला और लुटेरे बड़े आराम से लूट की घटना को अंजाम देकर फुर्र हो गए। व्यापारी से बड़ी लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। जिस पर एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी ग्रामीण श्रीस चन्द्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच गये और पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास व मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है और व्यापारियों को लुटेरों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

व्यापारी गोविंद कुमार शाक्य (35 वर्ष) पुत्र श्याम कुमार शाक्य निवासी विशम्भर कॉलोनी भरथना ने बताया कि वह नेविलगंज स्थित अपनी जरनल स्टोर थोक की दुकान रोज की तरह सोमवार की रात्रि करीब 9 बजे दुकान बन्दकर बाइक से घर जाने को निकला था, जैसे ही वह जयगोपाल इण्टर कॉलेज से पहले पतली गली में पहुंचा, जहां पहले से एक घर की सीढ़ियों पर बैठे दो युवक व बाइक से पहुंचे तीन युवकों ने उसे घेर लिया और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर उससे 16 लाख रूपयों से भरा थैला लूट लिया और तीन लुटेरे बाइक पर बैठकर यूनियन बैंक के रास्ते से व दो लुटेरे गलियों के रास्ते पैदल भाग जाने में सफल हो गए।

लूट के शिकार व्यापारी गोविन्द शाक्य ने बताया कि घटना के दौरान उन्होंने चीखने चिल्लाने और शोर मचाने का प्रयास किया, जिस पर लुटेरों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर उनकी चीख बन्द कर दी। हालांकि पुलिस ने पीड़ित व्यापारी गोविन्द शाक्य की शिकायत पर घटनास्थल से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों की शिनाख्त करना और उनके फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

भरथना में सनसनीखेज व्यापारी से 16 लाख नगदी की लूट के बाद एसपी ग्रामीण श्रीस चन्द्र ने व्यापारियों को भरोसा दिलाते हुए बताया कि उक्त लूट की घटना को प्रशासन ने गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए है साथ ही लूटेरों की जल्द गिरफ्तारी के लिए 10 टीमों का गठन किया है, जो लुटेरों की तलाश में जुट गईं हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...