इटावा। विधानसभा क्षेत्र इटावा सदर अंतर्गत विधायक निधि योजनांतर्गत वर्ष 2024-25 में स्वीकृत मोहल्ला कटरा फतेह महमूद खां में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण विधिवत रूप से किया गया। यह सड़क नितेश तिवारी जी के घर से गिरधर दीक्षित जी के घर होते हुए मुख्य मार्ग तक बनाई गई है, जिससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा रहा है। नई इंटरलॉकिंग सड़क बनने से क्षेत्र में जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी तथा सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा।
स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए विधायक निधि से मिले सहयोग पर आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के विकास कार्यों से क्षेत्र का समुचित विकास संभव हो रहा है। कार्यक्रम का समापन सभी के सहयोग और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
