फांसी पर झूलता मिला नवविवाहिता का शव

Share This

भरथना- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बराहार सिहुँआ में मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे एक नवविवाहिता की फांसी लगने से मौत हो गई। परिजनों ने जैसे ही नवविवाहिता को फांसी के फंदे पर झूलता देखा, तो उनके होश उड़ गए और उसे अचेत समझकर फांसी से उतारकर इलाज को चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्र के ग्राम बराहार सिंहुआ में रामपाल सिंह के पुत्र नीरज सिंह जो ट्रक ड्राइवर है, की पत्नी कनक (23 वर्ष) का शव घर के अन्दर पंखा के कुंडा में खुद की साड़ी से फांसी पर झूलता घर के बच्चों ने देखा। घटना के दौरान मृतका का पति नीरज ट्रक पर कही बाहर था, जबकि मृतक कह सास विमला देवी, ससुर रामपाल सिंह, जेठ सर्वेश सिंह, अविवाहित देवर सुमित सिंह खेत में पड़ा गेहूं का भूसा उठा रहे थे, जेठानी अपने कमरे में सो रहीं थीं, जेठ के तीनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। बच्चों के स्कूल से लौटने पर चाची कनक को फांसी पर लटका देख परिजन समेत ग्रामीणों को घटना की जानकारी हो सकी।

मृतका कनक की सास विमला देवी ने बताया कि पूरा घर भूसा उठाने में लगा हुआ था और उनकी छोटी पुत्रवधू कनक अपने मायके मां और बहन से फोन पर बात कर रही थी। जिसके बाद किससे क्या हुआ? किसी को कुछ नहीं पता चला। उन्होंने बताया कि उसने अपने ट्रक ड्राइवर बेटे नीरज सिंह की शादी करीब 11 माह पहले ग्राम गम्भीरपुर जनपद कानपुर देहात से कनक के साथ की थी। घटना की सूचना पर भरथना पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर मृतका के परिजनों को सूचित करते हुए अग्रिम कार्यवाही शुरू कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इष्‍टि‍कापुरी का बदला हुआ नाम है इटावा

कति‍पय वि‍द्वानों  के मतानुसार आगरा जि‍ला के बटेश्‍वर  से लेकर  भरेह तक के मार्ग को इष्‍टपथ  के नाम से जाना जाता है। इष्‍टि‍कापुरी के...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...