कस्बा भरथना में क्रॉसिंग संख्या-20 बंद करने को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक

Share This

कस्बा भरथना में निर्मित उपरिगामी सेतु (ओवरब्रिज) के निर्माण के बाद रेलवे क्रॉसिंग संख्या-20 को बंद किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा समस्या के समाधान के लिए समन्वित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

  

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग और विद्युत विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से समाधान निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी को संबंधित क्षेत्र की विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि सिंचाई विभाग आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करे तथा आसपास बने मकानों को नियमानुसार नोटिस जारी किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यादव नगर मोहल्ला से पाली बंबा चौराहा तक हुए अतिक्रमण को हटाया जाए तथा उसके बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा वहां सड़क का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह लंबे समय से चली आ रही समस्या है और क्रॉसिंग खुली रहने से दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है, इसलिए इसे बंद करना आवश्यक है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस संबंध में 39 प्रभावित लोगों के साथ बैठक कर उन्हें बुलाया जाए और स्थान खाली करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं। साथ ही सिंचाई विभाग को न्यायालय के आदेशों के अनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी भरथना काव्या सी, क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य, नगर पालिका परिषद भरथना के चेयरमैन, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग के अधिकारी, अधिशासी अभियंता नगर पालिका परिषद सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...