यक्ष ऐप से हुआ खुलासा, इटावा पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय शातिर चोरों को दबोचा

Share This

 डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए थाना बढ़पुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ‘यक्ष ऐप’ के फेशियल रिकग्निशन और क्रिमिनल रिकॉर्ड सर्च फीचर की मदद से दो अंतर्राज्यीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से मध्य प्रदेश के भिण्ड जनपद से चोरी की गई एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केशव (हिस्ट्रीशीटर HS No.3B) और आशीष जाटव के रूप में हुई है, जो थाना बढ़पुरा क्षेत्र के निवासी हैं। दोनों आरोपियों पर चोरी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

थाना बढ़पुरा पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नयेपुरा मोड़ पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की गई। पुलिस को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद यक्ष ऐप के माध्यम से फेशियल रिकग्निशन और क्रिमिनल रिकॉर्ड की जांच की गई। जांच में दोनों का आपराधिक इतिहास सामने आया, जिसके आधार पर पुलिस ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि उनके पास से बरामद मोटरसाइकिल मध्य प्रदेश के भिण्ड जनपद से चोरी की गई थी। पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल तकनीक और आधुनिक ऐप के उपयोग से अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में काफी मदद मिल रही है। यक्ष ऐप के जरिए अपराधियों के आपराधिक रिकॉर्ड की तुरंत पुष्टि होने से पुलिस की कार्रवाई और अधिक प्रभावी हो रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...