ग्राम असवा एवं रूरा के मध्य यमुना नदी पर बहुप्रतीक्षित सेतु निर्माण को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए ₹80 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसकी जानकारी संबंधित जनप्रतिनिधि द्वारा अपने आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी गई।

प्रेस वार्ता के दौरान सदर विधायक सरिता भदौरिया ने बताया गया कि असवा–रूरा पुल के निर्माण के लिए पिछले पांच वर्षों से लगातार प्रयास किए जा रहे थे, जो अब सफल हो गए हैं। स्वीकृति मिलते ही क्षेत्र के सम्मानित नेताओं एवं आम जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इस पुल के निर्माण से पार पट्टी क्षेत्र के दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। अब इन गांवों के लोगों के लिए इटावा की दूरी काफी कम हो जाएगी, जिससे आवागमन सुगम होगा और समय की बचत भी होगी। साथ ही, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।
इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। सभी ने एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि जल्द ही सेतु निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
