भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- भिक्षावृत्ति, निर्धन, बेसहारा नौनिहालों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडने के लिए संचालित ‘‘हर हाथ में कलम पाठशाला‘‘ किसी भव्य धार्मिक अनुष्ठान से बडा पुण्य का कार्य है। क्योंकि जब समाज या परिवार की पीढी शिक्षा के महायज्ञ के माध्यम से उच्च शिखर को स्पर्श करेगी, तो इससे बडा पुण्य का कार्य कोई और नहीं हो सकता।
उक्त बात क्षेत्र के ग्राम मुडैना मल्हौसी (साम्हों) में वंचित बच्चों के लिए जनसहयोग से निःशुल्क शिक्षा, भोजन व आवास हेतु ‘‘हर हाथ में कलम पाठशाला‘‘ छात्रावास के शुभारम्भ के दौरान सरस कथावाचक बृजबिहारी महाराज (श्रीधाम वृन्दावन) ने कही। श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ समारोह में सम्मिलित होने आये उन्नाव में संचालित हर हाथ में कलम पाठशाला की मातृत्व संस्था में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं व अभिभावकोें से संवाद करते हुए कथावाचक ने कहा कि समाज में सम्मानित जीवन जीने के लिए शिक्षा परमावश्यक है।
इससे पहले कथा का शुभारम्भ 108 मंगल कलश यात्रा के ग्रामीण अंचल में भ्रमण के साथ हुआ तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत कथा पाण्डाल में कलशों की स्थापना करायी गई। तदुपरान्त कथावाचक बृजबिहारी महाराज द्वारा माखनचोरी, गिर्राज पर्वत धारण, कृष्ण-सुदामा की अटूट मित्रता की कथाओं का मार्मिक वर्णन करते हुए कथा का रसपान कराया। कथा के दौरान आयोजक रोहित यादव, गौरव यादव, परीक्षित सुनीता यादव-राधाकृष्ण यादव, जयकृष्ण यादव, सौरभ दोहरे, रवीन्द्र कुमार, निशान्त कुशवाहा, धर्मवीर अंशू, मधुरम यादव आदि सहित कई धर्मप्रेमियों व सहयोगियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। फोटो- छात्र-छात्राओं से संवाद करते व्यास बृजबिहारी महाराज।
