खाटूश्याम संकीर्तन के उपलक्ष्य में निकली आमंत्रण यात्रा

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- आगामी 30 मार्च को सम्पन्न होने वाले भव्य व ऐतिहासिक द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव हेतु श्यामप्रेमियों द्वारा समधुर ध्वनियों के बीच नगर भ्रमण हेतु एक आमंत्रण यात्रा निकाली गई। जो पागल बाबा मन्दिर से प्रारम्भ होकर छोला मन्दिर होते हुए महोत्सव स्थल पर विराम हुई।

शनिवार को श्री श्याम मित्र मण्डल भरथना के तत्वााधन मेें आगामी 30 मार्च को कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित एस0ए0वी0 इण्टर कालेज के सामने भैंरोंमल सिन्धी मिल में सम्पन्न होने वाले भव्य व ऐतिहासिक द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव हेतु एक आमंत्रण बाइक यात्रा नगर भ्रमण हेतु निकाली गई। उक्त आमंत्रण यात्रा पागल बाबा मन्दिर से पूजन अर्चन के साथ प्रारम्भ होकर ग्राम मोढी, कुंवरा, राजागंज, मोतीगंज, तिलक रोड, सरोजनी रोड, पुराना भरथना, मण्डी रोड होते हुए छोला मन्दिर पहुँची, जहाँ से वापस गिरधारीपुरा, आजाद रोड होते हुए जवाहर रोड स्थित महोत्सव पाण्डाल स्थल भैंरोमल सिन्धी मिल पर विराम हुई। इस दौरान हाथों में ध्वज लिये युवाओं ने ‘‘हारे का सहारा बाबा खाटूश्याम हमारा‘‘ के गगनभेदी जयघोषों से समूचा नगर गुंजायमान कर दिया। इस दौरान नगर में कई जगह आमंत्रण यात्रा का स्वागत सम्मान भी किया गया। आगामी 30 मार्च दिन सोमवार को सांय 5 बजे से सम्पन्न होने वाले उक्त संकीर्तन महोत्सव में भजन सम्राट कन्हैया मित्तल, आशू वर्मा, खुशी शाक्य आदि के द्वारा संगीतमयी भजनों की प्रस्तुति की जायेगी। आमंत्रण यात्रा के दौरान पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, श्याम सुन्दर चौरसिया, पूर्व चैयरमेन मनोज पोरवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व जि0पं0स0 मनोज यादव बण्टी, अतुल पोरवाल, अभिनव दीक्षित, राहुल यादव, राजीव पोरवाल, अरविन्द चौरसिया, सुनील शारदा, राजू चौहान, विनोद यादव, रोहित भंसाली, राजेश चौहान, राजू माहेश्वरी, रामजी तोमर, मनीष गुप्ता, अनुराग पोरवाल, सौरभ वर्मा, पम्मी यादव, राजेश यादव पण्डा, कमलेश गुरू आदि श्यामप्रेमियों के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह व पुलिस बल की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...