डॉ सुनीता यादव (पर्यावरण) के क्षेत्र में गौरैया संरक्षण हेतु ‘अहिल्याबाई होल्कर सम्मान’ से सम्मानित

Share This

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दादी मूर्ति देवी और माता मालती देवी की स्मृति में आज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में भव्य महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मैनपुरी की सांसद  डिंपल यादव  भी मौजूद रहीं। समारोह में समाजवादी पार्टी द्वारा सांसद बनाई गईं  फूलन देवी  के नाम पर भी सम्मान प्रदान किया गया, जिसे सामाजिक न्याय की दृष्टि से ऐतिहासिक बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान साहित्य, संगीत, चिकित्सा, खेल, न्याय, जनजागरण, शौर्य, पत्रकारिता, हस्तशिल्प, शिक्षा और दलित विमर्श सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 26 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

सम्मानित महिलाओं में जनजागरण के लिए ऊदा देवी-झलकारी बाई सम्मान, खेल के क्षेत्र में रानी लक्ष्मी बाई सम्मान से क्रिकेटर पूनम यादव, साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए बेगम हजरत महल सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में सावित्री बाई-शेख फातिमा सम्मान, पर्यावरण के लिए अहिल्याबाई होल्कर सम्मान, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. रमा यादव सम्मान, संगीत के क्षेत्र में बेगम अख्तर सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किए गए।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए अखिलेश यादव  ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने हमेशा महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार बनने पर महिलाओं के सम्मान और समृद्धि के लिए नई योजनाएं लागू की जाएंगी और आधी आबादी को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लिखने, बोलने और आंदोलन पर पाबंदी लगाई जा रही है तथा झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता आगामी चुनाव में बदलाव का फैसला करेगी।

अखिलेश यादव ने समाजवादी सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 1090 वूमेन पावर लाइन महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल थी, जिसकी सराहना  सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया  ने भी की थी। उन्होंने बताया कि यूपी डायल 100 सेवा और कन्या विद्या धन योजना जैसी पहलें महिलाओं और बेटियों के सशक्तीकरण के लिए मील का पत्थर साबित हुईं।

उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बेटियों की शिक्षा और गरीब महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए और बेहतर योजनाएं लाई जाएंगी। समारोह के अंत में सभी सम्मानित महिलाओं को बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...