संदिग्ध अवस्था में मृत मिली महिला

Share This

भरथना- घरेलू विवाद के बाद घर से निकली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर गंभीर हालत में तड़पती मिली थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतका के जीजा बृजराज सिंह निवासी संजय गांधी मार्ग भरथना ने बताया कि बकेवर थाना क्षेत्र के हलुपुरा, लुधियानी निवासी 48 वर्षीय वेदकुमारी पत्नी विश्राम 16 मार्च की शाम करीब 4 बजे घर में हुए विवाद के बाद गुस्से में बिना बताए घर से निकल गई थीं। काफी तलाश के बाद भी जब उनका पता नहीं चला, तो परिजनों ने 17 मार्च को बकेवर थाने में गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

बुधवार देर रात्रि करीब साढ़े 9 बजे भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर महिला गंभीर हालत में तड़पती हुई मिली। महिला को इस हालत में देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचा रेलवे प्रशासन महिला को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना लेकर पहुंचा। महिला के पर्स में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान वेदकुमारी के रूप में हुई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ललित राजपूत ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को अपने साथ लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतका के पुत्र राजीव ने बताया कि घर में विवाद के बाद उनकी मां घर से निकल गई थीं। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिलीं, तो पुलिस में शिकायत दी गई थी। बाद में भरथना जीआरपी से सूचना मिली कि उनकी मां सीएचसी भरथना में भर्ती हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी