बकेवर:- गुरुवार को नगर लखना में चैत्र नवरात्र प्रारंभ होने के चलते उपजिलाधिकारी भर्थना, क्षेत्राधिकारी भर्थना व तहसीलदार भर्थना सहित अधिशाषी अधिकारी ने कालिका मंदिर पहुंचकर मंदिर पर आने बाले देबी भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था का देर शाम निरीक्षण किया।

एसडीएम भर्थना काव्या सी व सीओ भर्थना रामदबन मौर्य व तहसीलदार दिलीप सिंह व प्रभारी अधिशाषी अधिकारी श्यामवचन सरोज ने नगर लखना में पहुंचकर पार्किंग व्यवस्था नौदा ग्राउंड व मुख्य मार्ग पर बैरियरों व सड़क पर लगे बैरियर सहित रानी साहिबा के छोटे अहाता में भक्तों के मंदिर से निकासी व्यवस्था का पहुंचकर निरीक्षण करते हुए लखना राज रिषभ शंकर शुक्ल से मंदिर में लगने बाली बैरिकेडिंग व सीसी कैमरों को भी देखा साथ ही प्रचार व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली।

इस दौरान नगर की साफ सफाई व पेयजल आपूर्ति को सुद्रढ बनाने के निर्देश दिये गये। वहीं भारी वाहनों का नगर में प्रवेश नहीं होगा। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक को निर्देश दिये। वहीं नगर के लोगों का अन्य मार्गों से आवागमन दो पहिया वाहनों से रहेगा।
