ग्राम पंचायत वैदपुरा स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण अजय कुमार गौतम द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने गौशाला में साफ-सफाई, पेयजल एवं चारा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि पशुओं के लिए स्वच्छ वातावरण और पर्याप्त संसाधन सुनिश्चित किए जाएं, ताकि उनकी बेहतर देखभाल हो सके।

इसके साथ ही, उन्होंने गौशाला परिसर में वृक्षारोपण और आवश्यक संरचनात्मक सुधार करने के निर्देश भी दिए, जिससे वातावरण अनुकूल एवं व्यवस्थित बनाया जा सके। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए दैनिक सूचनाओं का प्रदर्शन सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

अजय कुमार गौतम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सभी व्यवस्थाओं में गुणवत्तापूर्ण सुधार दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण में पाई गई कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर किया जाए और गौशाला संचालन को बेहतर बनाया जाए।
