इटावा। शहर के नुमाइश ग्राउंड में आयोजित भव्य विवाह समारोह में सदर विधायक सरिता भदौरिया के सुपुत्र के विवाह अवसर पर अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर नवदंपति को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

समारोह में मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंहतथा मंत्री धर्मवीर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और समाज के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। विवाह समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने दूल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
समारोह का वातावरण उत्साह और शुभकामनाओं से भरा रहा तथा सभी अतिथियों ने परिवार को इस शुभ अवसर पर बधाई दी।
