माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा रंगों के पर्व होली को बड़े उत्साह और उल्लास के साथ विभाग के सेमिनार हॉल में मनाया गया। यह कार्यक्रम विभागाध्यक्ष प्रो. एवं हेड डॉ. राजेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) अमित सिंह, प्रो. (डॉ.) डी.पी. सिंह सहित विभाग के संकाय सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टर और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उत्सव के माहौल में आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में सभी विभागीय सदस्यों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया।

इसी अवसर पर विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. निधि को भावभीनी विदाई भी दी गई। पिछले दो वर्षों के दौरान उन्होंने मायकोलॉजी लैबोरेट्री तथा सुपर स्पेशियलिटी माइक्रोबायोलॉजी लैब की सह-प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पेशेवर दक्षता के साथ किया।

विभाग के सभी सदस्यों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कमी विभाग को हमेशा महसूस होगी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर सफलता और पेशेवर उत्कृष्टता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गईं।
