विश्व श्रवण दिवस पर सैफई में गूंजा जागरूकता का संदेश

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के ईएनटी (कान, नाक व गला) विभाग द्वारा विश्व श्रवण दिवस को “From Communities to Classroom: Hearing for All” थीम के अंतर्गत अत्यंत उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में श्रवण स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय रहते पहचान को प्रोत्साहित करना तथा समावेशी श्रवण देखभाल की महत्ता को रेखांकित करना रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए एक इंटरएक्टिव क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने श्रवण स्वास्थ्य, रोकथाम और प्रारंभिक पहचान से जुड़े प्रश्नों में सक्रिय भागीदारी की। वहीं, पैरामेडिकल छात्रों द्वारा प्रस्तुत पोस्टर प्रदर्शनी ने श्रवण रोगों की रोकथाम, समुदाय आधारित जागरूकता और समावेशी स्वास्थ्य सेवाओं पर सार्थक संदेश दिया।

इस अवसर पर ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान द्वारा श्रवण स्वास्थ्य एवं सामुदायिक जागरूकता विषय पर एक विशेष व्याख्यान दिया गया, जिसमें उन्होंने श्रवण हानि की समय पर पहचान, उपचार और समाज में जागरूकता की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो-कुलपति, सीएमएस, एमएस तथा डीन की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने पर बल दिया।

विश्व श्रवण दिवस के इस आयोजन के माध्यम से विश्वविद्यालय ने समुदाय से कक्षा तक श्रवण स्वास्थ्य जागरूकता को सशक्त करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और एक स्वस्थ व अधिक समावेशी समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के राष्ट्र/राज्य पुरस्कार पाने वाले अध्यापक /अध्यापिकाओं की सूची

क्र0स0 नाम अध्‍यापक/अध्‍यापिका पद पुरस्‍कार प्राप्‍त विघालय  का नाम क्षेत्र    राष्‍ट्र राज्‍य 1 श्री ओउम प्रकाश प्र0अ0 प्रा0वि0नगला सलहदी जसवन्‍तनगर 1975 2 श्रीमती शिवदेवी प्र0अ0 उच्‍च प्रा0वि0 भरथना भरथना 1979 3 श्री जगदीश नरायन तिवारी प्र0अ0 प्रा0वि0 पछायगांव बढपुरा 1981 4 श्री रामकरन चौधरी प्र0अ0 प्रा0वि0 सूखाताल बढपुरा 1982 5 श्री...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...