राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर योग एवं पोषण जागरूकता पर विशेष आयोजन

Share This

बकेवर:- जनता कॉलेज बकेवर, इटावा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस का शुभारंभ प्रातःकालीन योग एवं प्राणायाम सत्र से हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस अवसर पर डॉ. यादव ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक आयामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और अनुशासित बनाने की एक समग्र पद्धति है।

नियमित योग से एकाग्रता,आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है, जो राष्ट्र सेवा के लिए अत्यंत आवश्यक है।” विशेष शिविर का आयोजन कालेज के प्राचार्य प्रो. राजेश किशोर त्रिपाठी के दिशा-निर्देशन में संपन्न हो रहा है। प्रथम तकनीकी सत्र में ‘पोषण जागरूकता अभियान’ के अंतर्गत एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी, इटावा डॉ. यतीन्द्र कुमार राजपूत ने स्वास्थ्य एवं पोषण पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए कहा कि “संतुलित आहार ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है।

आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में जंक फूड और अनियमित दिनचर्या अनेक बीमारियों को जन्म दे रही है। यदि हम संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच को अपनाएं, तो अधिकांश बीमारियों से बचा जा सकता है।” उन्होंने मधुमेह, उच्च रक्तचाप, एनीमिया एवं कुपोषण जैसी समस्याओं और उनके बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि लार्ड मदर स्कूल के प्रबंधक पप्पन जी ने अपने अनुभव साझा करते हुए स्वयंसेवकों को अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

उन्होंने कहा, “अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। जो युवा स्वयं को अनुशासित कर लेते हैं, वे समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” विशिष्ट अतिथि सार्वजनिक इण्टर कालेज, चौरंगाहार, बाह के सेवानिवृत्त प्रमोद तिवारी ने पोषण जागरूकता पर व्याख्यान देते हुए संतुलित आहार के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि “शरीर को सशक्त और निरोग बनाए रखने के लिए आहार में प्रोटीन, विटामिन, खनिज लवण एवं हरी सब्जियों का समुचित समावेश आवश्यक है। खानपान में विविधता और संतुलन स्वास्थ्य की कुंजी है।”

जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. ललित गुप्ता ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दैनिक आहार में दालें, दूध, फल, हरी सब्जियाँ एवं अनाज का संतुलित अनुपात होना चाहिए। उन्होंने स्वयंसेवकों को ‘संतुलित थाली’ की अवधारणा समझाते हुए कुपोषण से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए। कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. एम.पी. यादव ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि “अनुशासन, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, ये तीनों तत्व एक सशक्त व्यक्तित्व की पहचान हैं। एनएसएस का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना नहीं, बल्कि स्वयं को भी शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाना है।”

कार्यक्रम का संचालन कर रहे कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार यादव ने पोषण जागरूकता अभियान के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि इस अभियान का लक्ष्य जन-जन तक संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश पहुंचाना है, ताकि समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। इस अवसर पर मंदिर परिसर के प्रबंधक अरविंद यादव ने शिविर के सफल संचालन में अपना विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में कालेज के कर्मचारी शैलेन्द्र कुमार, राजकुमार वर्मा सहित लगभग 50 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। चतुर्थ दिवस का यह आयोजन योग, अनुशासन और पोषण जागरूकता के संदेश के साथ अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ समाप्त किया गया।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इष्‍टि‍कापुरी का बदला हुआ नाम है इटावा

कति‍पय वि‍द्वानों  के मतानुसार आगरा जि‍ला के बटेश्‍वर  से लेकर  भरेह तक के मार्ग को इष्‍टपथ  के नाम से जाना जाता है। इष्‍टि‍कापुरी के...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...