धनुवां गांव में 112वें ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव को लेकर घोषणा बैठक आयोजित

Share This

जनपद इटावा के धनुवां गांव में ऐतिहासिक एवं परंपरागत  रामलीला महोत्सव के आयोजन को लेकर मेला समिति की घोषणा बैठक तिवरिया स्थल पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र चौधरी ने की। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष सर्वेश चंद्र मिश्रा सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं ग्राम समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

घोषणा बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने कहा कि विगत 112 वर्षों से निरंतर आयोजित होता आ रहा यह ऐतिहासिक व परंपरागत मेला अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक मेले का लगातार आयोजन गांव-समाज की गहरी आस्था, सामाजिक एकता और जनसहयोग का जीवंत प्रमाण है। ग्रामवासियों, दुकानदारों एवं सहयोगी वर्गों के सामूहिक प्रयास से ही यह परंपरा आज तक सुरक्षित बनी हुई है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे देवेंद्र चौधरी ने कहा कि यह बैठक घोषणा के उद्देश्य से आयोजित की गई है। आयोजन की तैयारी संबंधी बैठक शीघ्र ही अनुकूल समय पर बुलाई जाएगी, जिसमें रामलीला महोत्सव से जुड़े विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारियां तय कर संबंधित लोगों को दायित्व सौंपे जाएंगे, ताकि मेला व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

बैठक में घोषित कार्यक्रम के अनुसार—

  • 06 मार्च:  शंकर जी की बारात, सायं 6 बजे,  07 मार्च:  राम वनवास, सायं 4 बजे
  • 08 मार्च: पंचवटी निवास, सायं 4 बजे , 09 मार्च: शूर्पणखा प्रसंग, सायं 4 बजे
  • 10 मार्च: सीता हरण, सायं 4 बजे, 11 मार्च:  राम–सुग्रीव मित्रता एवं लंका दहन, सायं 4 बजे
  • 12 मार्च: लक्ष्मण शक्ति, सायं 4 बजे , 13 मार्च: मेघनाथ व कुंभकरण वध, सायं 4 बजे
  • 14 मार्च: रावण वध, सायं 4 बजे ,15 मार्च: भारत मिलाप, राजगद्दी एवं गांव भ्रमण, सायं 7 बजे से

अध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए 112वें  रामलीला महोत्सव को सफल बनाने की अपील की गई। घोषणा बैठक में शिव प्रसाद तिवारी, सुरेंद्र प्रकाश, अनुज मिश्रा, पंकज बाबू, मदन, विमल कुमार, टीटू राठौर, गुलशन, किशन त्रिपाठी, रमेश राठौर, गोपाल दुबे, कुंवर पाल, रवि, अनुज, समीर, कन्हैयालाल, शिवम तिवारी, गगन, प्रशांत मिश्रा सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...