जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न, ऑपरेशन कायाकल्प व निपुण भारत मिशन की गहन समीक्षा

Share This

कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प, निपुण भारत मिशन, छात्र एवं अध्यापक उपस्थिति, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स निरीक्षण, सपोर्टिव सुपरविजन, केजीबीवी, स्टाफ उपस्थिति, मध्याह्न भोजन योजना, डीबीटी, समर्थ, मानव सम्पदा तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आर0बी0एस0के0) सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सभी विद्यालयों में शुद्ध पेयजल, शौचालय एवं दिव्यांग शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में अध्यापकों और बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत होनी चाहिए। ताखा क्षेत्र में विद्यालय के अभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने वहां शीघ्र विद्यालय निर्माण कराने के निर्देश दिए। साथ ही दिव्यांग बच्चों को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने, बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड बनवाने पर भी बल दिया।

उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि बालक एवं बालिकाओं के शौचालयों में स्वच्छता एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था हो तथा सभी विद्यालयों में विद्युत आपूर्ति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। पेरेंट्स-टीचर मीटिंग नियमित रूप से आयोजित करने और कमजोर संचालन वाले विद्यालयों की विशेष मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने एबीएसए को गांवों में जाकर अभिभावकों से संवाद कर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रत्येक ब्लॉक में बाल वाटिका की स्थापना एवं लर्निंग आउटकम टेस्ट कराने पर जोर दिया गया। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी कमियां पाई जाएं, उन्हें तत्काल दूर किया जाए तथा जर्जर विद्यालयों को चिन्हित कर सुधार कार्य कराया जाए। सरकारी विद्यालयों तक सुगम मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

मिड डे मील व्यवस्था की गुणवत्ता बनाए रखने एवं रसोइयों का भुगतान समय से करने के निर्देश देते हुए उन्होंने अधिक से अधिक नए बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करने को कहा। संकुल वाइज रजिस्टर तैयार कर रोस्टर के अनुसार बच्चों के आधार कार्ड बनवाने तथा समर्थ पोर्टल की दैनिक मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कम लर्निंग आउटकम वाले विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने और सभी बच्चों को निपुण बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, सहायक चिकित्साधिकारी, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी सहित समस्त एबीएसए एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...