खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं- अशोक यादव (पूर्व मंत्री)

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन ही नहीं, अपितु हमारे शरीर को ऊर्जावान व रोगमुक्त बनाने में भी अहम भूमिका निभाकर हमें स्फूर्ति प्रदान करते हैं। इसलिए हमें अपनी दिनचर्या में खेलों को भी समाहित करना चाहिये।

उक्त बात बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री अशोक यादव ने आधा सैकडा से अधिक दिवंगत समाजसेवियों की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता के दौरान कही। प्रतियोगिता के दूसरे यानि समापन दिवस पर रविवार को मिडिल स्कूल प्रांगण में बतौर मुख्य अतिथि श्री यादव ने पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू के साथ सभी दिवंगतजनों को श्रद्धासुमन अर्पित किये तथा क्लब के पदाधिकारियों ने आगन्तुक अतिथि द्वय का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। तदुपरान्त विभिन्न जनपदों से आयी टीमों के खिलाडियों का रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसे देखने के लिए सैकडों की संख्या में खेलप्रेमी एक ही स्थान पर डटे रहे। जिसके चलते फाइनल में बालीबाल टीम आगरा ने विजयश्री हासिल की। जबकि उपविजेता बालीबाल टीम मैनपुरी बनी। जिसमें आदर्श बालीबाल क्लब भरथना के तत्वाधान में बालीबाल की विजेता टीम को 7100 रूपये व उपविजेता टीम को 3100 रूपये नगद भेंटकर पुरूस्कृत किया गया। इस मौके पर आदर्श वालीबाल क्लब के अध्यक्ष सुखराम सिन्धी, गजेन्द्र सिंह यादव एड0, रवि यादव, सुशान्त मोहन पालीवाल, नकुल यादव, नितिन श्रीवास्तव, अनुपम शाक्य, किशन श्रीवास्तव, शिवम गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, जोगेन्द्र सिंह, हिमांशु केशरवानी सहित कई खेलप्रेमियों व व्यवस्थापकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। फोटो- विजेता व उपविजेता टीम के कप्तानों को पुरूस्कृत करते अतिथिगण।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...