महाशिवरात्रि पर रही ‘‘बम-बम भोले‘‘ की गूँज

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- देवों के देव महादेव के पुनीत पर्व महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर नगर व क्षेत्र के शिवालय ‘‘बम-बम भोले‘‘ के स्वरों से पूरे दिन गुंजायमान रहे। शिवभक्तों ने भोर होते ही स्नान करके शिवपूजन का सिलसिला शुरू कर दिया। साथ ही आस्था में सरावोर महिला-पुरूष कांवरियां भी जलाभिषेक करने के लिए लम्बी-लम्बी कतारों में देखे गये।

रविवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के ग्राम रमायन स्थित महामंशापूर्ण श्री गंगाधर विश्वनाथ प्राचीन शिव मन्दिर पर भोर होते ही श्रद्धालुओं की भीड एकत्रित होने लगी। अपने आराध्य के पूजन अर्चन के लिए महिला-पुरूष भक्तजनों ने विधिवत देवों के देव महादेव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करके पूजन अर्चन व फल, फूल, बेलपत्र, धतूरा, मिष्ठान आदि भेंटकर सर्वकल्याण की कामना की। वहीं गंगाजल भरकर लाये शिवभक्त महिला-पुरूष कांवरियों ने भी बम-बम भोले के गगनभेदी उद्घोषों के बीच भगवान भोलेशंकर का जलाभिषेक किया। इस दौरान अध्यक्ष अरविन्द पोरवाल सर्राफ, मंत्री गौरव मिश्रा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव, अमित मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, कुलदीप तिवारी, महेन्द्र भदौरिया, रमेश चन्द्र शाक्य, राजेन्द्र सिंह, अनुराग दुबे, महेन्द्र दीक्षित, रामजी उपाध्याय, सुदीप दिवाकर आदि व्यवस्थापकों व सहयोगियों के अलावा थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह सहित भारी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए थे।

साथ ही विधूना रोड स्थित छोला मन्दिर प्रांगण में स्थापित शिव मन्दिर, ऊँ श्री पागलबाबा गंगासागर धाम स्थित शिव मन्दिर, मिडिल स्कूल के श्री नर्मदेश्वर महाराज, होमगंज स्थित भोलेकुटी, मोती मन्दिर, अद्दा शिव मन्दिर, डाकघर, नरसिंह मन्दिर प्रांगण में स्थापित शिव मन्दिरों समेत नगर व क्षेत्र के समस्त शिवालयों में भोर होते ही भक्तों का पूजन अर्चन का क्रम शुरू हो गया, जो पूरे दिन जारी रहा। वहीं मन्दिर व्यवस्थापकों द्वारा प्रसाद आदि वितरण का आयोजन कराया गया। फोटो-

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...