झोपड़ी में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान: लखना के नगला सावतखां में फेरीवाले की झोपडी धू-धू कर जली

Share This

बकेवर:- लखना के समीपवर्ती ग्राम बेरीखेड़ा के मजरा नगला सावतखां में शुक्रवार देर शाम एक झोपड़ी में आग लग गई। इस घटना में फेरी लगाकर जीवन यापन करने वाले एक युवक के घर का लाखों रुपये का सामान, बेटी की शादी की तैयारियां और 70 हजार रुपये नकद जलकर राख हो गए। पीड़ित मोहम्मद जमील खां पुत्र अजीम खां ने बताया कि वह अपने दो बेटों अकरम और आकित तथा बहुओं करिश्मा और परवानों के साथ रहते हैं। उनकी बेटी खुशबू की शादी अगले महीने सैफई इलाके में तय हुई थी, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। उनके बेटे फेरी लगाकर सामान बेचते हैं और एक बेटा बैंड बजाने का काम करता है।

आगजनी की इस घटना में घर में रखे बक्से, अलमारी, कपड़े, बर्तन, 70 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, चांदी की मनचली, तोड़ा, चुटिया, दस्ताने, आटा, दाल, चावल और गर्म मसाला सहित लाखों रुपये का सामान जल गया। जमील खां के अनुसार, आग में केवल 7 हजार रुपये ही बचे हैं, जो आंशिक रूप से जले हुए हैं।पिता जमील खां ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बेटी की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं, लेकिन इस आगजनी ने सब कुछ तबाह कर दिया। उन्होंने चिंता जताई कि अब बेटी की शादी कैसे हो पाएगी।

घटना की सूचना मिलने पर लेखपाल राहुल चौबे ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वह इस संबंध में तहसील प्रशासन भर्थना को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।वहीं, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट रामबिनोद यादव ने भी अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने अग्निपीड़ित परिवार को बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड के निर्भीक क्रांतिकारी और इटावा के अमर सपूत बाबू ज्योति शंकर दीक्षित

बाबू ज्योति शंकर दीक्षित का जन्म वर्ष 1900 में इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले की उस पावन धरती पर हुआ, जहाँ मिट्टी में ही...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...